Mon, 20 Apr 2026
Breaking News
सुपौल : शिक्षा सम्मान अभियान: सुपौल के मध्य विद्यालय डुमरी में गूंजा मोटिवेशन का जोश | April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार | सुपौल : शिक्षा सम्मान अभियान: सुपौल के मध्य विद्यालय डुमरी में गूंजा मोटिवेशन का जोश | April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार | सुपौल : शिक्षा सम्मान अभियान: सुपौल के मध्य विद्यालय डुमरी में गूंजा मोटिवेशन का जोश | April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार |

: सुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 225

Share:
सुपौल में अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल दो युवतियों ने आपस में शादी किया है, जिसका विडिओ सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसकी खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि यह मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 का है, जहाँ एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया है. और शादी का विडिओ सोसल मिडिया पर वायरल कर दिया है. जानकारी मिली है कि दोनों युवतियों की पहचान करीब दो वर्ष पूर्व सोसल मिडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहने और एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। इसी फैसले के बाद मंगलवार की देर रात दोनों युवतियाँ चुपचाप त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुँचीं, जहाँ सादे तरीके से उन्होंने विवाह कर लिया. इस दौरान दोनों ने गैस चूल्हे को जलाकर उसके चारों ओर सात फेरे लिए। शादी के समय मंदिर परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे, जिस कारण यह घटना तत्काल किसी की नजर में नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ पिछले दो महीनों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में ही एक किराए के कमरे में साथ रह रही थी और दोनों एक मॉल में काम करती हैं। आज जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं और यह बात आसपास के लोगों के सामने आई, तो पूरे मोहल्ले में हलचल मच गई। घटना की सच्चाई जानने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच दोनों नवविवाहित युवतियों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है । वायरल वीडियो के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है । नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक निवासी पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा निवासी काजल कुमारी के रूप में हुई है। पूजा गुप्ता ने इस विवाह में दूल्हे की भूमिका निभाई है ,जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनी। दोनों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है, इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से एक-दूसरे से विवाह करने का निर्णय लिया। युवतियों ने स्पष्ट किया कि उनका रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है और वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई हैं दोनों को फिजिकल संबंध से भी कोई मतलब नहीं है इस अनोखी शादी को लेकर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है. फिलहाल दोनों युवतियों द्वारा आपस में किया गया शादी सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बाइट - काजल कुमारी (दुल्हन) बाइट - पूजा गुप्ता (दुल्हा)

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें