Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 159

Share:

बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

सुपौल दस्तक न्यूज (अररिया) – बिहार।

अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पलासी पटकना गांव में शनिवार (19 जुलाई 2026) को बिजली का कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रुस्तम के रूप में हुई है, जो पलासी पटकना पंचायत, किस्मत खवासपुर वार्ड संख्या-15, थाना ताराबाड़ी का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, रुस्तम बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट का झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रुस्तम को मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना ताराबाड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, सदर अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों, पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृतक पिछले कई वर्षों से आदित्य इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्ट के तहत बिजली संबंधी कार्य कर रहा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, परिजन दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मिस्त्री की मौत, करंट लगने से मौत, बिजली हादसा, अररिया हादसा, बिहार न्यूज, बिजली विभाग लापरवाही, आदित्य इलेक्ट्रिक कंपनी, सदर अस्पताल अररिया, ताराबाड़ी थाना, सुपौल दस्तक न्यूज, Breaking News Bihar, Electric Shock Death

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें