Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Aug 8, 2026 / Post views : 175

Share:

सुपौल से राजेश कुमार रंजन को रिपोर्ट

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमलोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.08.2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर कार्यालय परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सावन कुमार,जिलाधिकारी, सुपौल एवं विशिष्ट अतिथि श्री शरथ आर.एस. पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बिजली उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता, परियोजना-1 (शहरी) श्री मनोज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर श्री धनंजय कुमार सिंह एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता, सुपौल श्री आलोक कुमार रंजन सहित विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर एवं सुपौल द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग, अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने मैथिली भाषा में अपनी बात रखते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राघोपुर में सोलर मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को सौर ऊर्जा एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाने एवं सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से सोलर मेला एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी साझा करेंगे, तो इस योजना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ही इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने से बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा ऊर्जा की बचत भी होगी। उन्होंने आमलोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाते हुए सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की।

वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. ने भी आमलोगों से अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली की बचत की जा सकती है। उन्होंने लोगों से स्वयं सौर ऊर्जा अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. द्वारा सोलर मेले में विभिन्न वेंडरों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित Topcon सोलर पैनल, On-Grid एवं Hybrid सोलर इनवर्टर, लिथियम बैटरी, सोलर लाइट एवं अन्य सौर ऊर्जा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली।

मेले में विभिन्न वेंडरों द्वारा सोलर पैनल, सोलर लाइट एवं अन्य सौर ऊर्जा उपकरणों के स्टॉल लगाए गए थे। आमलोगों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर विभिन्न उपकरणों की विशेषताओं, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

लोन से सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक लोगों को बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा लोन लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान बताया गया कि जो लोग सोलर सिस्टम लगाना चाहते हैं, लेकिन एकमुश्त पूरी राशि खर्च करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध है। इससे इच्छुक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने में सुविधा मिलेगी।

#प्रधानमंत्रीसूर्यघर #सूर्यघरमुफ्तबिजलीयोजना #सोलरमेला #सौरऊर्जा #SolarEnergy #PMSuryaGhar #Supaul #Raghopur #SupaulNews #BiharNews #SolarPanel #RenewableEnergy #GreenEnergy #EnergySaving #Bijli #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें