Fri, 05 Jun 2026
Breaking News
दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 |

छपरा : तिलक के दिन घर में घुसकर दूल्हे की हत्या,सगे और चचेरे भाई को भी चाकू से गोदा

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 476

Share:

तिलक के दिन घर में घुसकर दूल्हे की हत्या,सगे और चचेरे भाई को भी चाकू से गोदा

सुपौल दस्तक न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट सारण (बिहार)

सारण जिले के मांझी प्रखंड के गोढा गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. जिस घर में तिलक की तैयारी चल रही थी और शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. गोढा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र और मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकूबाजी में मौत हो गई. जिस युवक के सिर पर कुछ ही दिनों में सेहरा सजना था, उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पड़ोसियों के साथ किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी पहचान राजा बाबू ठाकुर, उनके सगे भाई रितेश ठाकुर और चचेरे भाई मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है.

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाते समय रात करीब साढ़े 11 बजे वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

शादी का घर बना शोक का घर

जिस घर में कुछ ही घंटे पहले तक शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, बहनों की खुशियां छिन गईं और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. हर कोई यही कह रहा है कि जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां से जनाजा निकल गया.

25 को तिलक, 28 को बारात थी

राजा बाबू ठाकुर की शादी रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतरसन गांव में तय हुई थी. 25 अप्रैल को तिलक और 28 अप्रैल को बारात जानी थी. तिलक की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई और खुशियां गम में बदल गईं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें