Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

पटना : 50 हजार से अधिक नागरिकों को नोटिस देने के विरोध में एक दिवसीय उपवास-धरना

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 128

Share:

पटना। पटना नगर निगम क्षेत्र में आवासीय एवं गैर-आवासीय क्षेत्रों का उचित निर्धारण किए बिना 50 हजार से अधिक नागरिकों को नोटिस जारी किए जाने तथा नोटिस का जवाब नहीं देने पर मकान सीज करने की कार्रवाई की धमकी दिए जाने के विरोध में नागरिक अधिकार मंच, पटना के बैनर तले अजीमाबाद अंचल के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय उपवास-सह-धरना आयोजित किया गया।

धरने का नेतृत्व माननीय पार्षद श्रीमती शोभा देवी ने किया। कार्यक्रम में कई पार्षदगण, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए नागरिकों को जारी किए गए नोटिस वापस लेने तथा मकान सीज करने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि नागरिकों को उचित निर्धारण एवं स्पष्ट जानकारी दिए बिना इस तरह नोटिस जारी करना और जवाब नहीं देने पर मकान सीज करने की चेतावनी देना अनुचित है। उन्होंने सरकार से इस कथित "तुगलकी फरमान" को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवरत्न प्रसाद ने की, जबकि संचालन नागरिक अधिकार मंच के संयोजक सह पूर्व पार्षद श्री बलराम चौधरी ने किया।

धरने के समापन पर पूर्व उप महापौर श्री विनय कुमार पप्पू सहित उपस्थित लोगों ने पार्षद श्रीमती शोभा देवी को जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया।

बाइट

— अजीत सिंह कुशवाहा

सदस्य, नागरिक अधिकार मंच, पटना

#Patna #PatnaNagarNigam #AzimabadAnchal #PatnaNews #PatnaMunicipalCorporation #NagrikAdhikarManch #ShobhaDevi #Dharna #Upwas #PatnaProtest #NagarNigam #BiharNews #PatnaSamachar #CitizenRights #MunicipalCorporation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें