Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत |

सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 267

Share:

पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, डायल 112 की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले से लोगों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के थाड़ी भवानीपुर और बिशनपुर गांव में एक ही रात हत्या और चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाड़ी भवानीपुर में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक पुत्र ने अपने पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, बिशनपुर गांव में दो हनुमान मंदिरों और एक स्वच्छता भवन को चोरों ने निशाना बनाया।

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या

जानकारी के अनुसार, ठाड़ी भवानीपुर गांव निवासी शौकत खान (50) की हत्या उनके पुत्र अहमद खान ने कर दी। परिजनों के मुताबिक, अहमद नशे का आदी है। वह नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांग रहा था। पिता ने पैसे देने से इनकार करते हुए उसे नशा करने से मना किया तो वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी रविवार को ही जेल से छूटकर घर आया था।

डायल 112 की भूमिका पर परिजनों ने उठाए सवाल

घटना के बाद डायल 112 पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि वारदात से पहले ही उन्होंने डायल 112 को सूचना दी थी कि युवक नशे की हालत में है और कोई बड़ी घटना कर सकता है। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को घर पर ही छोड़कर चली गई। इसके कुछ ही देर बाद उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। वहीं, हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो मंदिरों से स्पीकर यूनिट और चांदी के आभूषण चोरी

इधर, इसी रात बिशनपुर गांव में चोरी की तीन घटनाएं सामने आईं। अज्ञात चोरों ने गांव स्थित दो हनुमान मंदिरों को निशाना बनाते हुए स्पीकर यूनिट और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने स्वच्छता भवन का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। हालांकि, वहां चोरी करने योग्य कोई सामान नहीं मिलने के कारण वे खाली हाथ लौट गए।

रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

एक ही रात में हत्या और चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

#पिपरा #सुपौल #सुपौलदस्तक #पिपराथाना #पिताकीहत्या #बिहारअपराध #सुपौलन्यूज #पिपरान्यूज #मंदिरमेंचोरी #बिशनपुर #ठाड़ीभवानीपुर #डायल112 #बिहारपुलिस #क्राइमन्यूज #बिहारसमाचार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें