Mon, 21 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

छपरा/बिहार : छपरा सदर अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता पर उठे सवाल

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 544

Share:

छपरा सदर अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता पर उठे सवाल

डीएम के सख्त आदेश के बाद भी दलालो की जकड़ मे अस्पताल

ढाई दिन में उनसे साढ़े तीन लाख रुपये वसूले

सरकारी अस्पताल से उठाकर पहुंचा दिया पटना के निजी अस्पताल ; बिल देखकर चकरा गया सिर ; अब अधिकारियों से लगा रहे गुहार

छपरा सदर अस्पताल में दलालों पर अंकुश लगाने का जिला प्रशासन का प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है. सदर अस्पताल में एक बार फिर दलालों की सक्रियता से मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ गई है. बीते 20 फरवरी को बनियापुर थाना क्षेत्र के सकरवार टोला पिठोरी गांव निवासी स्वर्गीय गणेश राय की पत्नी शांति देवी भूमि विवाद में मारपीट की घटना में घायल हो गई थी. परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही कथित दलालों ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया. आरोप है कि दलालों ने परिजनों को यह बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और यहां समुचित इलाज संभव नहीं है, इसलिए पटना रेफर कर दिया गया है.घबराए परिजन उनके झांसे में आ गए और पटना ले जाने पर सहमत हो गए. पटना पहुंचने के बाद मरीज को अगम कुआं थाना अंतर्गत महात्मा गांधी नगर स्थित गीतांजलि नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के नाम पर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम बना दी गई. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाया गया और उनसे वसूली की गई. परिजनों ने इस मामले को ले कर डीएम वैभव श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ के एम दुबे को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है.सदर अस्पताल में कुछ दिन पूर्व ही डीएम व एसएसपी विनीत कुमार ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निजी एंबुलेंस संचालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था तथा दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया था. जिसके साथ ही मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था करते हुए अस्पताल गेट पर पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें