Fri, 05 Jun 2026
Breaking News
दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | दिल्ली : दिल्ली अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा व्यापारी, ₹2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं कई जानें | सुपौल : राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल | अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी! | अररिया : सड़क पर पसरा मातम: नो एंट्री तोड़ काल बनकर दौड़ा ट्रक, महिला की कुचलकर मौत; धूं-धूं कर जला NH 327E | सुपौल : पत्रकार का दर्द : सच लिखने वाले पत्रकारों की पीड़ा और संघर्ष | Rajesh Kumar Ranjan | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित | पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल। | बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 |

भागलपुर : सरकारी ऑफिस में घुसकर अफसर को मारी थी गोली,12 घंटे में ढेर हुआ रामधनी यादव

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 214

Share:

सरकारी ऑफिस में घुसकर अफसर को मारी थी गोली,12 घंटे में ढेर हुआ रामधनी यादव

सुपौल दस्तक न्यूज भागलपुर (बिहार)

बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज में मंगलवार की दोपहर जो कुछ हुआ, उसने न सिर्फ प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया बल्कि यह भी दिखा दिया कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं।नगर परिषद कार्यालय के अंदर घुसकर दिनदहाड़े की गई गोलीबारी में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। इस सनसनीखेज वारदात के ठीक 12 घंटे के भीतर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया।

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में सामान्य कामकाज चल रहा था। कर्मचारी फाइलों में व्यस्त थे और अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर रोजमर्रा के काम निपटा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के दफ्तर के अंदर घुस गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गोलियों की आवाज से पूरा दफ्तर दहल उठा। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को कई गोलियां लगीं। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायल अधिकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही कृष्ण भूषण कुमार ने दम तोड़ दिया। इस वारदात ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की घटना ने पुलिस महकमे पर भी दबाव बढ़ा दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

रामधनी ने किया था सरेंडर

इसी दबाव और तेजी के बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव तक पहुंच बना ली। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के डर से उसने खुद ही थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया था लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। पूछताछ के दौरान रामधनी यादव ने हथियार छिपाने की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर बरामदगी के लिए निकली लेकिन रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। अचानक शुरू हुई गोलीबारी में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच रामधनी यादव ने भी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में डीएसपी नवनीत कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोलियों के इस टकराव में रामधनी यादव को सीने में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में उसे भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के साथ ही पुलिस ने साफ संदेश देने की कोशिश की कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें एक दीपक और दूसरा रामधनी यादव का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। दोनों घायल हैं और पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पुलिस टीम पर हमले के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें