Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 166

Share:

मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन

21 अगस्त को समाहरणालय में धरना-प्रदर्शन, चार दशक से लंबित मांगों को लेकर शिक्षक एवं कर्मी करेंगे आवाज बुलंद

मधेपुरा, 20 अगस्त। वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने तथा वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के समायोजन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से 21 अगस्त को मधेपुरा में महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी पिछले चार दशकों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब इस संघर्ष को निर्णायक दौर में ले जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि वित्त रहित संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मी सीमित संसाधनों में वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को इस मामले में स्पष्ट और ठोस निर्णय लेना होगा।

चार प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

आंदोलन के दौरान वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का समायोजन करने, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को नियमित वेतनमान देने तथा सेवा सुरक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि चार दशकों से चले आ रहे संघर्ष को अब निर्णायक परिणाम तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति और शिक्षक-कर्मियों के सम्मानजनक भविष्य के लिए आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि यह लड़ाई केवल वेतन की नहीं, बल्कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि समान कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों को सम्मानजनक वेतनमान और सुरक्षित सेवा व्यवस्था मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में वित्त रहित शिक्षक एवं कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मधेपुरा का कार्यक्रम इसी राज्यव्यापी संघर्ष की अगली कड़ी है। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक वित्त रहित शिक्षक एवं कर्मियों की मांगों को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

आंदोलन को लेकर जारी अपील में कहा गया है कि “न झुकेंगे, न रुकेंगे, न थकेंगे—संघर्ष करेंगे, संगठित रहेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।” आयोजकों ने कहा कि मधेपुरा से उठने वाली आवाज पूरे बिहार के वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की आवाज बनेगी।

महाआंदोलन का कार्यक्रम

स्थान: समाहरणालय, मधेपुरा

दिनांक: 21 अगस्त 2026, शुक्रवार

समय: सुबह 11 बजे से

#सुपौलदस्तक #मधेपुरा #वित्त_रहित_शिक्षा_नीति #महाआंदोलन #शिक्षक_आंदोलन #शिक्षकेत्तर_कर्मी #शिक्षक_कर्मी #शिक्षा_नीति #वित्त_रहित_विद्यालय #वित्त_रहित_महाविद्यालय #समायोजन #नियमित_वेतनमान #सेवा_सुरक्षा #पेंशन #सामाजिक_सुरक्षा #मधेपुरा_समाहरणालय #धरना_प्रदर्शन #बिहार_शिक्षा #बिहार_समाचार #मधेपुरा_न्यूज #शिक्षा_समाचार #बिहार_न्यूज #21अगस्त2026 #SupaulDastak #MadhepuraNews #BiharNews #TeacherProtest #EducationNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें