बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ मधेपुरा द्वारा किया गया विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। बता दे की मधेपुरा जिला मुख्यालय के कला भवन सभागार में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के द्वारा मधेपुरा के समस्त पंचायत सचिवों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया संघ के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार द्वारा निम्न मांगों को यदि महानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो दिनांक 15 अप्रैल 2025 से पंचायत सचिव संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। जिस्म की पंचायत सचिव संघ द्वारा 9 सूत्री मांग को लेकर अपना प्रस्ताव जिला पदाधिकारी मधेपुरा को ज्ञापन सोपा गया।
नौसूत्री मांगों में पहला मांग पंचायत सचिवों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना नियमावली बनाई जाय।
दूसरा मांग पंचायत सचिवों का ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 किया जाय।
तीसरा मांग पंचायत सचिवों का सेवा संपुष्टि अभियान चलकर किया जाय।
चौथा मांग पंचायत सचिवों को 2000 यात्रा भत्ता परिवहन भत्ता भी दिया जाय।
पांचवा मांग पंचायत सचिवों का बकाया वेतन एवं सेवा निर्वितो का सेवांत लाभ 31 मार्च 2025 तक किया जाय।
छठा मांग कार्यरत सेवानिवृत एवं मृत पंचायत सचिवों को एसीपी और एमसीपी का लाभ अभिलंब दिया जाय।
सातवां मांग पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा 55 वर्ष समाप्त करते हुए पदोन्नति दी जाय।
आठवां मांग पंचायत सचिवों के आवासन में सुरक्षा की गारंटी दी जाय।
नवंम मांग पंचायत सचिवों को अभिकर्ता (ठेकेदारी) कार्य से मुक्त किया जाय।
बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के सभी मांगों को आगामी 15 अप्रैल 2025 तक पूरा बिहार सरकार के द्वारा नहीं किया गया तो तत्पश्चात निश्चित कालीन हड़ताल पर जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन