Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर थुमहा पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत |

: किशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशाना

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 856

Share:
किशनगंज से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट जन सुराज पार्टी ने किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया। इजलास को संबोधित करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए राजद और महागठबंधन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बतायें कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवा दिए? वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू को 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। मैंने पहले बंगाल में भाजपा के बारे में भी कहा था कि उन्हें 100 सीटें नहीं आयेंगी और अब जदयू के बारे में भी कह रहा हूं। PK बोले- हिन्दुओं की आधी आबादी भाजपा का समर्थन नहीं करती, उनके साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त देंगे इससे पहले इजलास को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है। उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है? प्रशांत किशोर ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिन्दू समाज का वोट मिला है। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। अगर ऐसे हिन्दुओं के साथ 20% मुस्लिम भी आ गए तो जो समीकरण बनेगा, वह भाजपा को हरा देगा। जन सुराज की कोशिश है कि उन हिन्दुओं के साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें